सरकार बड़े-बड़े घोटाले कर प्रदेश में नया इतिहास रच रही


मंडी हिमाचल परदेश कांग्रेस कमेटी के अधयक्ष का मानना है की हिमाचल परदेश में वर्तमान सरकार बड़े-बड़े घोटाले कर प्रदेश में नया इतिहास रच रही है। वह घोटाला चाहे हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड का हो अथवा भू-माफिया को प्रदेश की भूमि बेचने का। यह बात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कौल सिंह ठाकुर ने पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि शिक्षा बोर्ड में बच्चों का फर्जी प्रमाण पत्रों को बेचने का इतना बड़ा घोटाला मगर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बोर्ड अध्यक्ष व सचिव को बिना कोई केस दर्ज किए छोड़ दिया। जब बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष बीआर राही के ऊपर पांच-पांच केस दर्ज हुए थे। उसी तरह से बोर्ड के अध्यक्ष सचिव पर मामला दर्ज होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में कार्यकर्ताओं को पूरा मान-सम्मान मिलेगा और प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी में जोश व होश दोनों को वरीयता दी जाएगी। पीसीसी में आधे से ज्यादा प्रतिनिधित्व युवाओं व महिलाओं को दिया जाएगा। एक माह के अंदर ही प्रदेश कार्यसमिति का गठन कर लिया जाएगा और इसके लिए पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सुंदरनगर में इंजीनियरिंग कॉलेज कांग्रेस की देन है और भाजपा के कार्यकाल के दौरान इस इंजीनियरिंग कॉलेज का कार्य ठप रहा। उन्होंने तकनीकी विश्वविद्यालय को सुंदरनगर से हमीरपुर ले जाना धूमल का हमीरपुर प्रेम को प्रदर्शित करता है। आने वाले पंचायती चुनावों में भाजपा को अपनी लोकप्रियता का पता चल जाएगा और प्रदेश में इनका चुनावों के दौरान सूपड़ा साफ हो जाएगा। इस अवसर पर उनके साथ विधायक अनिल शर्मा, पूर्व विधायक सोहनलाल, नाचन के टेकचंद डोगरा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूर्ण चंद, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष रहमत अली, दियारगी पंचायत लालसिंह कौशल, जिला उपेंद्र ठाकुर सहित पार्टी के कई गणमान्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Posted by BIJENDER SHARMA on 5:24 PM. Filed under , , . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0

0 comments for सरकार बड़े-बड़े घोटाले कर प्रदेश में नया इतिहास रच रही

Leave comment

Recent Entries

Recent Comments

Photo Gallery