धर्मगुरू स्वामी नित्यानंद के राज

इसी साल मार्च में एक टीवी चैनल द्वारा सेक्स वीडियो दिखाए जाने के बाद विवादों में घिरे कथित धर्मगुरू स्वामी नित्यानंद के राज धीरे-धीरे खुलते जा रहे हैं। साल 2006 में स्वामी के शोषण का शिकार हुई एक युवती ने सीआईडी को दिए बयानों में स्वामी का जो चेहरा उजागर किया है वो धर्मगुरुओं के लिए कलंक से कम नहीं है।
इस महिला के अनुसार स्वामी उससे अपने ध्यानपीठ आश्रम में सेक्स करते थे। वो महिला से कहता था कि उसके साथ सेक्स करना मानव सेवा में एक महान कार्य हैं।
यही नहीं अगस्त 2006 से दिसंबर 2006 तक स्वामी के साथ रही इस युवती ने स्वामी की अमेरिका में मस्ती के राज उजागर किए हैं। महिला के अनुसार संस्था के लॉस वेगास आश्रम में यात्रा के दौरान स्वामी जींस टी शर्ट पहनकर स्ट्रिप क्लब जाता था। वहां वो महिलाओं का नंगा नाच देखता था। श्रद्धालुओं के पूछने पर स्वामी कहता था कि उसकी लोकप्रयिता इतनी बढ़ चुकी है कि अगर वो साधु वेश में जाएगा तो पहचान लिया जाएगा।
स्ट्रिप क्लब से लौटने के बाद उसने युवती से कहा था कि वो रेड लिपिस्टिक, कंडोम, स्ट्रिप क्लब की लड़कियों की तरह सेक्सी कपड़े खरीद ले और उसके साथ ऐसा ही करे। स्वामी ने युवती से खास तौर पर लाल रंग की लिपस्टिक लगाने और सेक्सी कपड़े पहनने का आग्रह किया था। यही नहीं वो उससे कहता था कि हमेशा कंडोम अपने पास रखे। स्वामी इस्तेमाल किया हुआ कंडोम अपने पास रख लेता था।
यही नहीं युवती के अनुसार वो बेंगलुरु स्थित ध्यानपीठ आश्रम में उससे शराब लाने के लिए कहता था। ध्यानपीठ में बनाए गए स्वामी के नियमों के मुताबिक आश्रम में शराब लाना मना था। इसलिए उसने युवती से कहा था कि वो इस बारे में किसी को न बताए




