यूपीए से लोगों का मोहभंग -कलराज मिश्र

धर्मशाला--- राज्यसभा सदस्य व भाजपा के प्रदेश प्रभारी कलराज मिश्र ने कहा कि यूपीए सत्ताकाल में एक से बढ़कर एक घोटाला सामने आया है। घोटालों के लिए अब आम जनता यूपीए को जिम्मेदार ठहरा रही है और यूपीए से लोगों का मोहभंग हो चुका है। उन्होंने कहा कि आज पूरे राष्ट्र में भाजपा के अनुकूल वातावरण बना है। राष्ट्रभर में आम आदमी बस इस बात की चर्चा कर रहा है कि फिर से भाजपा सत्ता में आनी चाहिए। कलराज मिश्र प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों की धर्मशाला बैठक को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि देश में हुए घोटालों के लिए देश का हर नागरिक अब सीधे तौर से कांग्रेस को ही उत्तरदायी ठहरा रहा है। देश की जनता का अब भाजपा के प्रति विश्वास और भी बढ़ा है। हिमाचल प्रदेश के संदर्भ में उन्होंने कहा कि पिछले तीन साल से मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के नेतृत्व में जो कार्य हुए है उनकी चर्चा राष्ट्रस्तर पर भी होती है। इन्हीं कार्यो की बदौलत प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार मिले हैं।

उन्होंने महिलाओं को पचास फीसदी आरक्षण, कृषि क्षेत्र, बागवानी और दूध के क्षेत्र की उपलब्धियों की प्रशंसा की और कहा कि कोई भी शक नहीं है कि भाजपा इन आयोजित होने वाले पंचायती राज चुनाव में इतिहास बनाएगी।

उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस के लोग भी मानते हैं कि हिमाचल की भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यो की बदौलत यहां भाजपा बिहार और गुजरात का इतिहास दोहराएगी।

बैठक में मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने पदाधिकारियों से कहा कि पहली बार पंचायती राज व शहरी निकायों के चुनाव में महिलाओं को पचास फीसदी आरक्षण का प्रावधान किया गया है। प्रदेश की महिलाओं को जो सम्मान भाजपा ने प्रदान किया है। इस बार बड़ी संख्या में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व अल्प संख्यक भाजपा से जुड़े है। ऐसे में पंचायती राज चुनावों में निश्चित रूप से भाजपा बढ़त हासिल करेगी। उन्होंने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि प्रत्याशियों का चयन करते समय व्यक्तिगत निष्ठाओं के बजाय पार्टी की ही निष्ठाओं को ध्यान में रखते हुए प्रत्याशियों का चयन करें।


Posted by BIJENDER SHARMA on 8:26 AM. Filed under , , , . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0

0 comments for यूपीए से लोगों का मोहभंग -कलराज मिश्र

Leave comment

Recent Entries

Recent Comments

Photo Gallery