कौल सिंह ठाकुर व चार अन्य पूर्व मंत्रियों के खिलाफ विजिलेंस जांच की निंदा

शिमला, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं मुख्य प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश सरकार द्वारा कौल सिंह ठाकुर व चार अन्य पूर्व मंत्रियों के खिलाफ विजिलेंस जांच की निंदा की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों का ध्यान बांटने व अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए इस तरह के हथकंडे अपना रही है।
उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है तथा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है और कांग्रेस की बढ़ती लोकप्रियता से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि सरकार बदले की भावना से काम कर रही है तथा अपने विरोधियों के खिलाफ षड्यंत्र रच रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसजन व प्रदेश की जनता सरकार को मुंह तोड़ जवाब देगी।
राठौर ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बनाने में कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों का अहम योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुख्यमंत्री धूमल को यह अहसास कराना चाहती है कि प्रदेश का विकास एक या दो वर्षों में हो पाना संभव नहीं है। हिमाचल प्रदेश को इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों की दूरदर्शी सोच, वर्षों की मेहनत व कुशल नेतृत्व को जाता है। ऐसे पुरस्कार वीरभद्र सिंह के मुख्यमंत्रित्व काल में प्रदेश को मिलते रहे हैं इसलिए इन पुरस्कारों का श्रेय कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों तथा प्रदेश की ईमानदार जनता को जाता है।

Posted by BIJENDER SHARMA on 7:31 PM. Filed under , , , . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0

0 comments for कौल सिंह ठाकुर व चार अन्य पूर्व मंत्रियों के खिलाफ विजिलेंस जांच की निंदा

Leave comment

Recent Entries

Recent Comments

Photo Gallery