धर्मशाला से यहां पहुंचने पर 19वीं राष्ट्रमण्डल खेल-2010 की क्वींस बेटन रिले का आज स्थानीय लोगों, स्कूली बच्चों द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत किया

ज्वालामुखी: धर्मशाला से यहां पहुंचने पर 19वीं राष्ट्रमण्डल खेल-2010 की क्वींस बेटन रिले का आज स्थानीय लोगों, स्कूली बच्चों द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।



क्वींस बेटन को एक भव्य जलूस के रूप में भारी जनसमूह की मौजूदगी में प्रदेश के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री रमेश धवाला ने स्थानीय बस अड्डे से से मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते पर कदम रखा सारा वातावरण भारत माता के जयघोषों से गूंज उठा। जलूस में अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी आशु, पूजा ठाकुर, मुनीष, चम्पा और बॉक्सींग में अर्जुन पुरस्कार प्राप्त कैप्टन ब्रिजेन्द्र सिंह थापा ने भाग लिया। तमाम खिलाडियों व दूसरे लोगों ने मंदिर में जाकर दर्शन कर पूजा अर्चना की।



अपने संबोधन में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री रमेश धवाला ने कहा कि क्वींस बेटन का हिमाचल प्रदेश में आना एक ऐतिहासिक क्षण है तथा युवाओं के लिए एक सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि क्वींस बेटन से युवा पीढ़ी में खेल के प्रति प्रेरणा प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि 240 दिन में राष्ट्रमण्डल के 70 देशों का भ्रमण करने के उपरान्त 25 जून को क्वींस बेटन पाकिस्तान के बाघा बॉडर से भारत में प्रवेश करने के उपरान्त पंजाब, जम्मू कश्मीर, केन्द्रिय शासित राज्य चण्डीगढ के उपरान्त रविवार को उना जिला के मैहतपुर में हिमाचल प्रदेश में प्रवेश करने पर भव्य स्वागत किया गया।



निदेशक, युवा सेवाएं एवं खेल विभाग तथा नोडल अधिकारी श्री जेआर कटवाल ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए हिमाचल प्रदेश में क्वींस बेटन के भ्रमण के बारे विस्तृत जानकारी दी।निदेशक, क्वींस बेटन रिले कर्नल कुलदीप बांस्टू ने अपने सम्बोधन में राष्ट्रमण्डल खेल बारे विस्तृत जानकारी दी।



उतराखण्ड के सफर के लिए वहां के अधिकारीयों के सुपुर्द किया जाएगा। जे.आर.कटवाल ने बताया कि इससे हिमाचल प्रदेश का नाम अन्र्तराष्ट्रीय स्तर पर और उंचा होगा। श्री कटवाल ने बताया कि बैटन रिले हिमाचल प्रदेश में लगभग 660 किलोमीटर का सफर तय करेगी। राजधानी दिल्ली में 3 से 14 अक्तूबर तक होने वाले राष्ट्रमण्डल खेलों की क्वींस बैटन रिले विश्व भर का लम्बा सफर तय करने के बाद 30 सित बर को राष्ट्रमण्डल खेलों के मुख्य समारोह स्थल ज्वाहर लाल नेहरू स्टेडियम पहुंचेगी। क्वींस बैटन रिले ने गत बर्ष 29 अक्तूबर को लंदन के ऐतिहासिक बर्किघंम पैलेस से अपना सफर शुरू किया था।

Posted by BIJENDER SHARMA on 11:45 PM. Filed under , , . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0

0 comments for धर्मशाला से यहां पहुंचने पर 19वीं राष्ट्रमण्डल खेल-2010 की क्वींस बेटन रिले का आज स्थानीय लोगों, स्कूली बच्चों द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत किया

Leave comment

Recent Entries

Recent Comments

Photo Gallery